जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज,रायबरेली- शुक्रवार को कस्बे के जसवंत्री देवी मंदिर के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंक से चेकिंग कर वापस आ रही पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां युवक का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार कुसमहुरा गांव निवासी कुलदीप मौर्य 32 वर्ष अपनी माताजी को बाइक पर बैठाकर महराजगंज कस्बे से गुजर रहे थे। तभी अचानक जसवंत्री देवी मंदिर के सामने सड़क पर लड़ रहे दो कुत्ते सामने आ गए। कुत्तों को बचाने के प्रयास में, बाइक सवार कुलदीप सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए।
घटना में कुलदीप मौर्य और उनकी माताजी दोनों घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है।

