धारा लक्ष्य समाचार पत्र
फाइनल विजेता को मिलेगा 100000 रुपये का नगद आकर्षक पुरस्कार
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के चण्डेरिया गांव में चल रहे चण्डेरिया क्रिकेट कप 2025 में आज का पहला मुकाबला तहज़ीब 11 सुलतानपुर और दीपू 11 भावलपुर के बीच खेला गया। भावलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 104 रन बनाए और 105 रनों का लक्ष्य दिया। भावलपुर की ओर से भानु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 14 गेंदों पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए तहज़ीब 11 सुलतानपुर की टीम 8 ओवरों में केवल 79 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

दूसरा मुकाबला
संजय 11 बाराबंकी और अनुज 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अनुज 11 ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन पूरी टीम 8 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 35 रन ही बना सकी।
जवाब में संजय 11 बाराबंकी ने 3 ओवर की पहली गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में यश ने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए जबकि नूरुल ने 2 गेंदों पर 7 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए नूरुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला
संजय 11 बाराबंकी और दीपू 11 भावलपुर के बीच खेला गया। भावलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजय 11 बाराबंकी की ओर से सोनू ने 9 गेंदों पर 33 रन और अमन यादव ने 8 गेंदों पर 17 रन बनाते हुए टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
इस अवसर पर प्रधान तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद और अल्ताफ खान सहित आयोजक मंडल के युवाओं के साथ ही सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------


