Varanshi UP: हर्षोल्लास के साथ भव्य एल्युमनाई सम्मेलन-यादें-2025 का आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

वाराणसी हर्षोल्लास के साथ भव्य एल्युमनाई सम्मेलन-यादें-2025 का आयोजन हुआ । इस अवसर पर अत्यधिक संख्या में विद्यालय के पूर्व छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में वैभव कृष्ण० (डी०आई०जी० वाराणसी रेंज – आई०पी०एस 2010 बैच) भी सम्मिलित हुए तथा उन्होने अपने अनुभवों को छात्र/छात्राओं के साथ साझा किया।

एल्युमनाई सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि वाराणसी कैथोलिक धर्मप्रान्त के बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ ने दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया।

विशिष्ट अतिथि ने एल्युमनाई एसोसिएशन की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें उनके कर्तव्यबोध से परिचित कराते हुए एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा उन्होने कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय की पहचान तथा वर्तमान छात्रों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। इस अवसर पर फॉदर थॉमस एजुकेशन सेक्रेटरी डायोसिस ऑफ वाराणसी, भी उपस्थित थे।

प्रधानाचार्य फॉदर सुसई राज ने अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मानित किया । एल्युमनाई सम्मेलन यादें-2025 को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फॉदर बालास्वामी तथा शिक्षको का भरपूर योगदान रहा। राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts