Mumbai: आप सबका का स्नेह पाकर हूं अभिभूत – अतुल तिवारी 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

मुंबई – श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गैलेक्सी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल थाना में हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अश्विन पांडेय के नेतृत्व में जन्मदिन मनाई गई।इस मौके पर अतुल तिवारी ने कहा कि आप सब के अनगिनत शुभकामना संदेशों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूं।

आप सभी के अपार आशीर्वाद और स्नेह का जो भाव है वह बहुत प्रेरित करने वाला है।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी आनंद पांडेय ने कहा कि समाजसेवा से हम सबको प्रेरणा मिलती है क्योंकि यह निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने,समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भरने का अवसर देती है,

जिससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है।इस मौके पर डॉ अश्वनी पाण्डेय,डॉ निखिलेश,राकेश मिश्र,विवेकानंद पाण्डेय,वेद प्रकाश मिश्रा,कमलेश पाण्डेय,आकाश पाण्डेय,राज मिश्र,सुनील मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts