Amethi UP : खेत में बकरियां घुसने का विरोध बना विवाद की वजह, महिला के घर में घुसकर मारपीट,चार नामजद पर मुकदमा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेंटुआ/अमेठी।
भेंटुआ ब्लॉक के उसका गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी उर्मिला ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों की बकरियां उनके खेत में लगे आम के पौधों की पत्तियां खा रही थीं।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए।
आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी उर्मिला के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनकी बेटी व बहू की पिटाई कर दी।

मारपीट के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों—तुलसी राम, नंदू कोरी, अंतिमा और सावित्री—के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts