Amethi UP : अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनने वाले अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज 22 दिसम्बर 2025, दिन सोमवार को सांसद देर शाम अमेठी जनपद के गौरीगंज पहुँचेगे
23 दिसम्बर 2025, दिन मंगलवार को सांसद प्रातः जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय लोगों की समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ पूरी गंभीरता और आत्मीयता से सुनेंगे।

इसके पश्चात वे क्षेत्र भ्रमण करते हुए विभिन्न गाँवों और कस्बों में लोगों से मुलाकात करेंगे, जहाँ विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ आम नागरिकों के सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे।

किशोरी लाल शर्मा की पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में है,जो सत्ता के गलियारों से अधिक जनता के बीच रहना पसंद करते हैं। उनकी सरलता, संवेदनशीलता और निरंतर संवाद की शैली ने उन्हें आमजन के हृदय के अत्यंत निकट ला खड़ा किया है।

क्षेत्र भ्रमण उपरांत वे रायबरेली स्थित माननीय सांसद निवास भूएमऊ पहुँचेंगे। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता कांग्रेस अनिल सिंह द्वारा दी गई।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts