धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लखनऊ। आज विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों द्वारा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चित्रकूट में हुए बहुचर्चित घोटाले और कफ सिरप (कोविडन सिरप) प्रकरण को लेकर सरकार की चुप्पी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माननीय श्री किरण पाल कश्यप जी, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि चित्रकूट में हुए घोटाले ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

माननीय श्री कश्यप जी ने कहा कि कोविडन सिरप और चित्रकूट घोटाले में निर्दोष लोगों की जान गई है, लेकिन सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
