धारा लक्ष्य समाचार
वाराणसी/काशी खण्डोक्त महिमा से अलंकृत काशी नगरी स्थित अति प्राचीन श्री कृतिवाशेश्वर महादेव मंदिर हरतीर्थ महामृत्युंजय रोड, वाराणसी में दिनांक 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तिथि पौष शुक्ल पंचमी से द्वादशी एक सप्तदिवसीय शिवमहापुराण ,अमृत महाकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह महाकथा शिव भक्तों के आध्यात्मिक उत्थान एवं शिवतत्व को जानने एवं शिवतत्व पाने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा हैं। आशीष शुक्ला एवं नीरज मिश्रा ने काशी के समस्त भक्तों से आग्रह किया कि इस कथा में अत्यधिक लोग आए और कथा का फल प्राप्त करें कथा 3,30 से शुरू होकर शाम 7:00 बजे तक चलेगी।

