Varanshi UP: चाइनीज मंझे पर रोक लगाने के लिए सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” करेंगे जल्द सत्याग्रह आंदोलन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

वाराणसी 22 दिसंबर चाइनीज मंझे के इस्तेमाल से रोजाना हो रहे दुर्घटना को लेकर सपाई जल्द ही सड़को पर उतरकर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे एवं वाराणसी के जिलाधिकारी से मुलाकात कर चाइनीज मंझे पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए पत्रक सौपेगे।

सपा के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि आए दिन चाइनीज मंझे के प्रयोग से रोजाना कही न कही आमजन हादसे के शिकार हो रहे है एवं चाइनीज मंझे के इस्तेमाल से लोगो के गर्दन कटने एवं मौत होने की सूचना लगातार प्राप्त हो रही है ।

सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि चाइनीज मंझा अभी भी पुलिस के नाक के नीचे चोरी छुपके विक्रय किया जा रहा है। चाइनीज मंझे को पूर्ण रूप से रोक लगाने के लि हर थाने एवं उसके अन्तर्गत आने वाले पुलिस चौकी के प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र मे जनजागरण अभियान चलाकर लोगो को प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने की मांग उठाई है।

Related posts