Saharanpur Uttar Pradesh: ज्वेलर की दुकान में घुसकर ज्वेलर्स के सिर पर धारदार हथियार से हमला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित होली चौक में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की प्रेमपुरी कालोनी निवासी अतर सिंह पुत्र रामकला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सर्राफ़ा बाजार स्थित होली चौक में ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था तथा उसका पुत्र विकास कश्यप भी दुकान में काम कर रहा था।

शाम करीब साढ़े तीन बजे मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन कॉलोनी निवासी युवक दुकान पर आया उसके पुत्र के साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके बेटे के सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर में टांके लगाए गए हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ।

जिसमें युवक हाथ में लोहे की भरी वस्तु लिए आता दिखाई दे रहा है। अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर हमलावर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

.

Related posts