अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर स्थित कैंटीन, क्लास रूम, बैरक, व्यायामशाला, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर एवं पुलिस लाइन भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई व पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्य आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

