Sultanpur Uttar Pradesh: तेजतर्रार पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय जी ने बांटे कंबल कुंदाभैरोपुर मुसहर बस्ती में हुआ वितरण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अखण्डनगर/ सुल्तानपुर कड़ाके की ठंड के बीच तेजतर्रार पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय जी ने कुन्दा भैरोपुर गांव की मुसहर बस्ती में जाकर कंबल वितरित किए। यह वितरण कार्य सुबह 7बजे शुरू हुआं जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले डबल बेड कंबल बांटे गए

यह कंबल वितरण केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है। तेजतर्रार पुलिस चौकी प्रभारी राहुलनगर कन्हैंया कुमार पाण्डेय जी ने पूरे शीतकाल में आवश्यकतानुसार बच्चों बुजुर्गों और त्यौहारों के अवसरों पर इन परिवारों को सहायता प्रदान करते रहे हैं ‌बस्ती के लोग उन्हें कन्हैया भैया और कन्हैया बेटा कहकर संबोधित करते हैं।

मुसहर बस्ती जैसे वंचित समुदायों के लिए यह सहायता ठंड से बचाव के साथ साथ यह संदेश भी देती है कि प लव प्रशासन उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। अधिकारीयों द्वारा स्वयं ज़रूरतमंदों तक पहुंचकर सहायता प्रदान करना समुदाय में सकारात्मकता लाता है।

इस प्रकार के प्रयासो से पुलिस की छवि में सुधार होता है और यह समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देता है । यह पहल अन्य लोगों को भी ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित कर सकती हैं

Related posts