धारा लक्ष्य समाचार
सतीश कुमार बाराबंकी
हेलो सुल्तानपुर ग्राम पंचायत सचिव बोल रही हूं क्या सबूत है तुम्हारे पास मानहानि का दावा करेंगे तुम्हारे खिलाफ
भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ रहा है क्योंकि ग्राम पंचायत सचिव ने पत्रकार को मानसिक पीड़ा देते हुए उसे फोन कर धमकाया पत्रकार पर दबाव बनाते हुए मानसिक पीड़ा दी गई उसका उत्पीड़न किया क्योंकि पत्रकार ने सचिव को भाजपा की जीरो टालरेंश की याद दिला दि बस यही गलती हो गई।
मामला बाराबंकी जनपद के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर से संबंधित है जहां पर बिना कार्य करवाए ही पंचायत सचिव ने भुगतान कर दिया जिनके दरवाजे पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य दिखाया गया है उनका नाम गलत दर्शा के और बिना इंटरलॉकिंग लगाए ही भुगतान करवा लिया गया।
जिस पर बौखलाई ग्राम पंचायत सचिव ने तमतमाते हुए प्रकाशित खबर को देखने के बाद तुरंतअपने मोबाइल नंबर884086**** से सुबह9 बजकर49 मिनट पर 945247**** पर कॉल किया और कॉल रिसीव होते ही आवाज आती है कि ये पूछ रही हूँ कि आपका कौनसा न्यूज पेपर है उस दिन आपने कॉल किया था और कौनसा न्यूज पेपर है आपने सुल्तानपुर का नाली निर्माण का कार्य जो निकाला है वो कौनसा प्रूफ है आपके पास निकाला है ये पूछ रही हूँ कि कोई गवाही है।
किसने बताया था कि कार्य नही हुआ किसने गवाही दी कि बिना काम के भुगतान हो गया क्या सबूत है पहले एक बार सचिव से कन्सर्ड नही कर सकते हैं इन्फेक्ट यदि काम हुआ होगा तो मानहानि का हम दावा करें कोई भी भ्रष्टाचार नही हुआ है यादि सारे कार्य हुए हो तो हम मान हानि का दावा करेंगे।
आपके खिलाफ बिलकुल करेंगे उक्त मामले से सम्बन्धि यदि जिले के अधिकारी निश्पक्ष जाँच करेंगे तो सचिव ही क्या अन्य कई जिम्मेदारो की गर्दन फंसना बिलकुल तय माना जाता है।

