Sitapur UP: खैराबाद संकुल शिक्षक धरैंचा की मासिक बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को कार्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहने के निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार 

शफीक अहमद

खैराबाद, सीतापुर। खैराबाद ब्लॉक के संकुल धरैंचा की मासिक संकुल शिक्षक बैठक कंपोजिट विद्यालय नेवादा देवमन में आयोजित की गई, जिसमें संकुल के समस्त 23 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक अपने निर्धारित समय और एजेंडा के अनुरूप सम्पन्न हुई।

बैठक में पांचों संकुल शिक्षकों द्वारा डीसीएफ भरा गया, जबकि संकुल के कुल 110 शिक्षकों में से 30 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आठ विद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया और कुछ ने टीएलएम का प्रदर्शन भी किया। बैठक का प्रारंभ अंजू राजवंशी, शशी शुक्ला और पूजा गुप्ता द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती के चित्र पर मालार्पण करके किया गया।

विद्यालय प्रधानाध्यापक काज़िम हुसैन ने सभी शिक्षकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया, वहीं वरिष्ठ शिक्षिका अंजू राजवंशी का स्वागत आरफा खातून ने और अन्य शिक्षकों का स्वागत हुदा अमरीन शशी शुक्ला ने किया। नवचयनित संकुल शिक्षक मुदित पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को अपने सभी कार्य समय पर करने चाहिए और अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

हसन जमाल रिज़वी और मोहम्मद यूसुफ़ ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक का संचालन काज़िम हुसैन ने किया। उन्होंने अपने पांच वर्षों के अनुभव का उल्लेख करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया और संकुल शिक्षकों से अपील की कि ज़िला अधिकारी द्वारा जारी 31 बिंदुओं की एसओपी एवं 21 बिंदुओं की दैनिक गतिविधियों का पालन करें।

बैठक में परीक्षा चर्चा, डीबीटी, निपुण प्लस, आंकलन, स्मार्ट क्लास, उल्लास आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने और छह दिन से अधिक अनुपस्थित बच्चों के घर जाकर संपर्क करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया और जनवरी 2026 की बैठक प्राथमिक विद्यालय बाराभारी में आयोजित करने की घोषणा की।

Related posts