धारा लक्ष्य समाचार
सतीश कुमार बाराबंकी
जिम्मेदारों की लापरवाही से दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है क्योंकि कार्य स्थल का कोई भी निरीक्षण नहीं करता सभी पेपरो पर नज़रें बनाए रहते हैं मामला बाराबंकी जनपद के सिद्धौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर ग्राम पंचायत का है जहां पर कार्य 273 तालाब से रारी तक नाला खुदाई का कार्य चल रहा है और आज 23 दिसम्बर 2025 को समय शाम4 बजकर45 मिनट पर मेट सहित कुल 7 श्रमिक मौके पर कार्य करते पाए गए ।
कार्य कर रहे श्रमिकों ने बताया कि एक व्यक्ति बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ है इस प्रकार श्रमिकों के कथनानुसारआठ श्रमिक 23 दिसंबर 2025 को कार्य करते हुए बताया गया जबकि इसी कार्य के लिए5 एमआर जारी किए गए हैं और 50 श्रमिक कार्य करते हुए दर्शाया गया है इस प्रकार किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार में केवल एक ही व्यक्ति भ्रष्टाचार नहीं करता क्योंकि यह सब कार्य एक सुनियोजित ढंग से किए जाते हैं ।
इसीलिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण नहीं करता और ग्राम प्रधान सहित रोजगार सेवक और सचिव अपने मनमाने तरीके से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करते हैं मामले से संबंधित जब ग्राम पंचायत सचिव जनार्दन चौहान के मोबाइल नम्बर 780051**** पर945247**** से काल करने पर उन्होंने करीब एक मिनट तक बात किया लेकिन यह नहीं बता पाए कि नाला सफाई में कुल कितने श्रमिक कार्य कर रहे बार-बार उन्होंने एक ही शब्द कहा हम कहीं बैठे हैं ।
कल बात करना इस प्रकार से यह साबित हो रहा है कि सब कुछ इन्हीं के इशारे पर किया जा रहा है क्योंकि पंचायत के सचिव हैं और टीए तो सिर्फ कागजो पर श्रमिकों को देखते और फर्जी एमआर आइडी जारी करते है ।सिद्धौर ब्लॉक में यह आम बात हो गई है कि जहां पर वर्कप्लेस पर कम श्रमिक और पेरो पर अधिक श्रमिक दर्शाए जाते हैं ।
यह मामला किसी एक ग्राम पंचायत का नहीं लगभग हर ग्राम पंचायत में इसी तरह का कार्य होता रहता है और कोई भी पचायत सचिव कार्यवाही की बात तो दूर मौके का निरीक्षण करना भी उचित नहीं समझता ।

