धारा लक्ष्य समाचार पत्र
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यशाला का समापन
लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में शोध प्रविधि पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन आज हुआ।
इस कार्यशाला में लगभग 700 शोधार्थियों एवं शिक्षकों तथा शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में शोध प्रविधि शोध संरचना शोध में कृतिम बुद्धिमता का प्रयोग विषय पर गहन विचार विमर्श किया गया।
अपने समापन उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी शोधार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी महाविद्यालय ने इस महत्वाकांक्षी कार्यशाला को करने का बीड़ा उठाया। इस कार्यशाला का उद्घाटन कल उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अमित भारद्वाज द्वारा किया गया था।
इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक निदेशक प्रो. बी. एल. शर्मा तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्वनी मिश्रा मौजूद रहे। शोधार्थियों के लिए श्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संध्या का भी आयोजन किया गया था। कार्यशाला की संयोजक प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव ने दो दिनों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर सनोबर हैदर ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राजीव यादव ने किया।
आयोजक मंडल में डा. हेमलता, प्रो. विनीता लाल, प्रो. संजय बरनवाल, प्रो. शरद वैश्य, डा. रोशनी सिंह, डा. श्वेता भारद्वाज, डा. श्रद्धा, डा. रश्मि अग्रवाल, डा. उमा सिंह, डा. सपना जायसवाल, डा. प्रतिमा शर्मा, डा. राहुल, डा. कुणाल, डा. अरविंद, डा. सारिका सरकार, डा. भास्कर शर्मा, डा. विशाल प्रताप, प्रो. कंचन लता, डा. जितेन्द्र दुबे प्रमुख रूप सें रहे।

