Saharanpur NEWS ऑपरेशन क्लीन के तहत पुराने वाहनों की नीलामी व शराब का किया विनिष्टीकरण

 

धारा लक्ष्य समाचार
रामकुमार गौतम
बिहारीगढ़।

उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर आज थाना बिहारीगढ़ परिसर में लंबे समय से खड़े 29 पुराने मुकदमाती वाहनों की ऑपरेशन क्लीन के तहत नीलामी की गई। नीलामी में लगभग 34 दाताओं ने बोली लगाई जिसमें सबसे अधिक बोली नौशाद पुत्र कल्लू निवासी नानौता ने सबसे अधिक बोली 230000 रुपए जिसकी जीएसटी कीमत 41400 रुपए लगाकर कुल रकम 271400 सरकारी राजकोष में जमा कर दी गई। कुल 29 वाहनों की नीलामी की गई जिसमें 26 मोटरसाइकिल व तीन कार शामिल थी। पुराने मामलों में लंबे समय से की पकड़ी हुई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया ताकि शराब के दुरुपयोग की संभावना न रहे। नीलामी कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया यादव, देवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार बेहट, सहायक संभागीय निरीक्षक आरटीओ सहारनपुर, थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा मौजूद रहे।

Related posts