धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रामपुर मनीहारन।क्षेत्र की अग्रणी शैक्षिक संस्था सरस्वती बाल विद्या मंदिर ज़ंधेड़ा समसपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में, क्रिसमस डे, तुलसी पूजन दिवस के रूप में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य विकास पंवार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर का दिन हमें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों जोरावर सिंह,फतेहसिंह,अजित सिंह और जुझार सिंह के बलिदान से अपने देश के प्रति सच्ची कर्तव्यनिष्ठा,देशप्रेम की शिक्षा लेने का दिन है,
आज के दिन ही हम देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है अटल जी एक महान कवि थे उनकी कविता भारत जमीन का टुकड़ा नहीं जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
अपने देश के प्रति देशभक्ति,देशप्रेम का संदेश देते हुए विकास पंवार ने कविता सभी बच्चो को गाकर सुनाई,सभी बच्चों ने तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी पूजा करने और ईसाई धर्म के अनुसार भगवान ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस डे के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके एवं सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने टॉफियां आदि बांटकर के मनाया,
इस अवसर पर हेमंत रोहिला,शालू पंवार,शालू सैन,साक्षी चौहान,तनु पंवार,शीतल सैनी,शालू बलिया,मुस्कान पंवार,ट्विंकल,साक्षी पंवार,वंदना, बेबी,देवेंद्र कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

