Saharanpur Uttar Pradesh: धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मोत्सव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रामपुर मनीहारन। कस्बा में व्यापारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापारी नेता गौतम चौधरी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारी नेता गौतम चौधरी ने बताया हम लोगों को लोह पुरुष अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कस्बा वासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एक ईमानदार एवं मजबूत निर्णय लेने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। जिन्होंने कारगिल जैसी लड़ाई लड़कर दुश्मनो को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत की ताकत का एहसास कराया।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने समय में पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से विश्व में अपनी ताकत की पहचान कराई थी और उस समय ग्रामीण विकास के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया।

महान पुरुष अटल जी से प्रेरणा लेते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की और अग्रसर है। कार्यक्रम में मदन बाटला,श्यामवीर गुर्जर ,अमित गोयल ,दीपक गौरव चावला, लव सैनी ,सचिन बाटला ,व्यापारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts