धारा लक्ष्य समाचार
जनसंपर्क के साथ ही साथ अलाव जलवाकर लोगों को दिलवाया ठंड से राहत, 9 जनवरी को करेंगे कंबल वितरण, जिला सदस्य पद के प्रत्याशी है समाज सेवी अमर यादव।
भादर/अमेठी।
जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड 33 से अमर यादव ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे अमर यादव को क्षेत्र में एक संवेदनशील और जनसेवी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि अमर यादव वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हैं और जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहते हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। साथ ही ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 9 तारीख को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर अंशु उपपाध्याय ने कहा कि अमर यादव केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करते आए हैं। वहीं शशिकांत, रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि अमर यादव एक पढ़े-लिखे, समझदार और ईमानदार व्यक्ति हैं तथा ऐसे लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए।
*बाइट ….. अमर यादव*
उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। वर्षों से जनता के सुख-दुख में साथ रहा हूं। ठंड को देखते हुए 9 तारीख को कंबल वितरण किया जाएगा और जहां जरूरत है वहां अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। यदि जनता ने अवसर दिया तो वार्ड 33 के हर गांव की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।”
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं खुलकर रखीं।

