धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। प्रदेश सरकार द्वारा सभी विकास खण्डों में हेलीपैड बनवाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने व धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने की मंशानुरूप विकास खंड संग्रामपुर के पवित्र कालिकन धाम में भी अमेठी – कालिकन मार्ग पर भवसिंहपुर पंचायत भवन के सामने भवसिंहपुर गांव में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई। यह जगह कालिकन मंदिर के समीप – सुरक्षित और समतल है।
इस पर भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय ने बताया की मां कालिका की कृपा है कि हमारे गांव में हेलीपैड बनाया जा रहा है, जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु आकर मां कालिका का आशिर्वाद ले सकते हैं। उन्होंने साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि वर्तमान सरकार धार्मिक कार्य कर रही है। कालिकन धाम में हेलीपैड सुविधा उपलब्ध होना बहुत ही बड़ा काम है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र का विकास होगा और माता कालिका जी का आशिर्वाद देश के कोने – कोने में पहुंचेगा।
ग्रामीण परविंदर सिंह ने बताया कि मां कालिका का प्रताप है कि आज ग्रामीण क्षेत्र को हेलीपैड सुविधा मिल रही है।
संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संग्रामपुर जितेन्द्र सिंह टोन्टी ने कहा कि हेली पैड सुविधा संग्रामपुर के लिए हितकारी साबित होगी मां कालिका की कृपा से यह पुण्य कार्य संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र में हो रहा है। और भाजपा सरकार का फोकस हमेशा से ही धार्मिक कार्यों पर रहा है, जिसका उदाहरण यह है कि सभी विकास खण्डों में हेली सुविधा का मिलना।

