Amethi UP : विधायक सुरेश पासी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवक की पहचान आलम हुसैन के रूप में

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देता नजर आ रहा है।

इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

करीब 57 सेकेंड के इस वीडियो में युवक अपना नाम आलम हुसैन बता रहा है। वीडियो में वह विधायक सुरेश पासी को अपशब्द कहते हुए यह धमकी देता दिखाई दे रहा है कि वह उनसे कहीं भी और कभी भी मिलने आ सकता है।

जानकारी के अनुसार युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विधायक सुरेश पासी का मुस्लिम समुदाय को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था।

अपने बयान में विधायक ने कहा था कि वे न तो मुसलमानों के घर जाते हैं, न ही उनके सुख-दुख या धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, न ही मस्जिद जाते हैं और उन्हें मुस्लिम वोटों की आवश्यकता नहीं है। इसी बयान के बाद अब यह विवादित वीडियो सामने आया है, जिसे लोग दोनों घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।

मामले को लेकर जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता, युवक की पहचान और उसके इरादों की गहनता से जांच कर रही

Related posts