Amethi UP : मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने की मरम्मत करवाने की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई शिकायत, लेकिन नही हुआ कोई समाधान।

संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया कनू के सरैया पड़ान को जाने वाला खड़ंजा पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

इस खंड़जे को मरम्मत कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार मांग की, इस खड़ंजे को उखाड़कर कर मरम्मत कराने के लिए ग्रामीण अमित पाण्डेय ‌ने जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन से जबाब मांगा था।

यह सम्पर्क मार्ग कालिकन – शीतलागंज मार्ग से निकलकर कोटेदार रामेश‌ पाण्डेय के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय सरैया पड़ान तक लगभग 500 मीटर लम्बा खड़ंजा पूरी तरह खराब हो गया है।

इस खंड़जे की सुदृढ़ीकरण के लिए, यह पंचवर्षीय काल पूरा होने वाला है लेकिन आज तक इस मार्ग पर पंचायत द्वारा कार्य नहीं कराया गया।

कुछ लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा जानबूझ कर इस रास्ते का सुदृढ़ीकरण नहीं कराया गया। जिसका खामियाजा हम सर्वण विरादरी वालों को भुगतना पड़ रहा है।

Related posts