धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। ठंड से बचाव के लिए सामाजिक संगठन चरैवेति फाउण्डेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय सरुवावा प्रथम में बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किया गया।
वस्त्र पाकर बच्चों में खुशी की लहर रही। सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक संगठन चरैवेति फाउण्डेशन समाज में विविध गतिविधियों के साथ जन सेवा में लगा है।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरुवावा में संगठन के पदाधिकारी पहुंचकर बच्चों को संगठन की ओर से गर्म वस्त्र वितरित किए।
फाउण्डेशन की अध्यक्षा मुक्तेश्वरी शुक्ला ने संस्था की कार्य प्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि *चरैवेति* शब्द का अर्थ निरन्तर आगे बढ़ते रहना है। बताया कि इसी आगे बढ़ते रहने के क्रम में यह संस्था समाज के लिए विविध विकासात्मक कार्य कर रही है क्योंकि सामाजिक हित ही सर्वोपरि है।
विद्यालय के शिक्षकों ने इस कार्य के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। संस्था के पदाधिकारी विपिन मिश्र ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों का स्वास्थ्य और भी सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार उपाध्याय , मोहम्मद हफ़ीज,दुर्गा प्रकाश मिश्र, के साथ विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की मौजूदगी रही।

