गुस्साए ग्रामीण इकट्ठा होकर मोहण्ड रेंज कार्यालय पहुंचे, विरोध जताया
धारा लक्ष्य समाचार
रामकुमार गौतम
बिहारीगढ़।वन विभाग ने पुराना सड़क मार्ग बैरियर लगाकर गणेशपुर में बंद कर दिया है, यहां दिनभर तो लोगों का आवागमन बेरोक टोक जारी है, लेकिन रात को 6 बजे के बाद तमाम तरह की छान-बीन करने के बाद ही किसी व्यक्ति को मोहण्ड जाने की अनुमति मिलती है, जिससे ग्रामीण नाराज होकर आज मंगलवार को रेंज कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों में पुरानी राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पर बैरियर लगाकर लोगों को रोके जाने तथा बैरियर पर तैनात वनकर्मियों द्वारा बेवजह अभद्र व्यवहार, मार-पीट, गाली गलौज करने पर जबरदस्त आक्रोश है।
इसी शिकायत को लेकर ग्राम प्रधान चरण सिंह राठौर (गणेशपुर) के नेतृत्व में मोहण्ड के ग्रामीण रेंज कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जानकारी करने पर वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने बताया कि ग्रामीणों में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो गए थे,
वन विभाग के जो नियम है वह उन्हें समझा दिए गए हैं नियमों का पालन करना जरूरी है। ग्राम प्रधान (गणेशपुर) के साथ आए हुए सभी लोगों को अच्छी तरह समझाकर संतुष्ट कर दिया गया, सम्भवतः आगे किसी भी तरह की ऐसी शिकायत नहीं आएगी।

