महापुरुषों की विरासत को जीवंत रखेगा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग: अशोक विश्वकर्मा।
वाराणसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवाइजरी कौंसिल के सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान करने वाले महापुरुषों, राजनेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवंत रखने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष “मिशनमैन” डॉक्टर अनिल जय हिंद जी के नेतृत्व में कमेटियों का गठन कर कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई है।
कांग्रेस ने महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों, जैसे- महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और अन्य के योगदान को याद करने और उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।जिसके तहत महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी महापुरुषों के इतिहास और उनकी निशानियों को भी संरक्षित करेगी।
विश्वकर्मा ने बताया कि इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद जी के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर और महान स्वतंत्रता सेनानी पराक्रमी नेता आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती दिल्ली में मनाई गई।

