Varanasi UP….1 फरवरी माघ पूर्णिमा को संत नरहरी दास जी की जयंती मनाई जाएगी

समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिला महानगर कार्यालय में
1 फरवरी माघ पूर्णिमा को संत नरहरी दास जी की जयंती मनाई जाएगी

वाराणसी 1 फरवरी माघ पूर्णिमा को संत नरहरी दास जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिला महानगर कार्यालय में मनाए जाने के संदर्भ में पत्रक जारी किया जिसको लेकर संत नरहरी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन सेठ द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया गया और किशन सेठ ने बताया समाजवादी पार्टी सभी धर्म का धर्म गुरुओं का सम्मान करती है जिसके अंतर्गत सोनार समाज के संत नरहरी दास जी की जयंती समस्त जिला महानगर कार्यालय में मनाई जा रही है श्री किशन सेठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सोनार समाज को सम्मान देने का काम किया है आने वाले विधानसभा चुनाव में सोनार समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का काम करेगी किशन सेठ ने बताया कि 4 जनवरी को एक पत्रक से माध्यम से संत नरहरी दास जी की जयंती मनाए जाने की सूचना समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके द्वारा दिया गया था इसको गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया हम आभार प्रकट करते हैं अपने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यक्रम की रूपरेखा देने के लिए दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं

Related posts