ओ ग्रोव चिल्ड्रन्स एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन।
वाराणसी 31 जनवरी 2026 को ओ ग्रोव चिल्ड्रन्स एकेडमी में एसीई विज़न पब्लिकेशन द्वारा सामान्य ज्ञान (GK) क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया। कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग में रखा गया, जिसमें ब्लू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया, जहाँ रेड हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती देवी गुप्ता तथा एसीई विज़न पब्लिकेशन के अधिकारी हरिवंश राय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

