बजट से व्यापार जगत को नई मजबूती मिलेगी : देवांश मनीष चौबे
आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट व्यापार और उद्योग जगत के लिए सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है। व्यापारी नेता देवांश मनीष चौबे ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहन, आसान ऋण व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर बढ़ा हुआ निवेश व्यापार के विस्तार में सहायक होगा। कर प्रणाली को सरल बनाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रस्ताव से व्यापार करना और सुगम होगा।
व्यापारी नेता देवांश मनीष चौबे ने कहा कि सरकार की नीतियां “व्यापार में विश्वास” को मजबूत करती हैं और इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा !!

