Varanasi UP….वर्ल्ड कैंसर डे पर तेरापंथ महिला मंडल वाराणसी ने लगाया निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर।

वर्ल्ड कैंसर डे पर तेरापंथ महिला मंडल वाराणसी ने लगाया निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर।

वाराणसी। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल वाराणसी द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शिवाजी नगर कॉलोनी, महमूरगंज में संपन्न हुआ।
शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रूचि वीरेंद्र द्वारा महिलाओं की जांच की गई। कैंप के दौरान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से संबंधित निःशुल्क जांच, परामर्श दिया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते जांच को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा कांता मालू, मंत्री जय श्री जैन, कोषाध्यक्ष अलका जैन सहित तेरापंथ महिला मंडल की पूरी कार्यकारिणी टीम उपस्थित रही। पदाधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक रहें।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस सराहनीय पहल के लिए तेरापंथ महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।

Related posts