गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिवाकांत मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों का भव्य अभिनंदन।
वाराणसी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, वाराणसी में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर विशेष रूप से अभिनंदित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
समारोह के दौरान थाना सिगरा प्रभारी संजय मिश्रा, थाना कैंट अंतर्गत चौकी फुलवरिया की प्रभारी दीक्षा पांडे, तथा डायल 112 में तैनात आरक्षी शिवाकांत मिश्रा को भी उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह विशाल सम्मान समारोह कार्यालय मिंट हाउस, होटल ताज गंगेज के सामने, नंदेसर, वाराणसी स्थित परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह अलगू एवं विशिष्ट अतिथि तिलक राज कपूर रहे।
इस गरिमामय एवं विशाल सम्मान समारोह का सफल आयोजन स्वतंत्र मिश्रा, वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी, के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

