Varanasi UP….बीएचयू में बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का शुभारंभ।

बीएचयू में बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का शुभारंभ।

सी आईं एम एस ने जीता पहला मुकाबला।

वाराणसी।आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल ट्रॉफी का आयोजन आज बीएचयू स्थित रुइया ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुराग द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद श्रीवास्तव (भूतपूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी) एवं संजय द्विवेदी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इस अवसर पर बनारस शहर के प्रमोद राय, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. धीरज सिंह, जेपी सोनकर, गौतम राय, इकलाख अहमद, बुद्धि राम, राष्ट्रीय स्तर के स्कोरर नंदू यादव सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राज इंग्लिश स्कूल और एनईआर इलाहाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सी आईं एम एस की टीम 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 27 रन और वैभव ने 26 रन का योगदान दिया। इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस ने 4 विकेट और सिद्धार्थ ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनईआर इलाहाबाद की टीम 19.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में संस्कार ने 21 रन और प्रिंस ने 20 रन बनाए। सी आईं एम एस की ओर से गेंदबाजी में आर्य और आकाश ने 3-3 विकेट झटके। इस प्रकार सी आईं एम एस ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्कार (राज इंग्लिश स्कूल) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान आयोजक सचिव सरोज राय (बीजी ट्रॉफी खिलाड़ी) द्वारा किया गया।

Related posts