Varanasi UP…सांसद धर्मेन्द्र यादव के 47वें जन्मदिवस पर हाटकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गरीबों में बांटा गया केक।

सांसद धर्मेन्द्र यादव के 47वें जन्मदिवस पर हाटकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गरीबों में बांटा गया केक।

वाराणसी आजमगढ़। समाजवादी आंदोलन के युवा ध्वजवाहक एवं आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव के 47वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधिविधान से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ, हाटकेश्वर महादेव एवं मां नवदुर्गा से सांसद की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
रुद्राभिषेक के उपरांत समाजवादी साथियों द्वारा केक काटकर उसे गरीबों में वितरित किया गया और जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोज यादव (पूर्व अध्यक्ष) शहर दक्षिणी विधानसभा, महानगर समाजवादी पार्टी एवं अधिवक्ता मनीष यादव (पूर्व प्रदेश सचिव) समाजवादी छात्र सभा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोज यादव ने कहा कि सांसद धर्मेन्द्र यादव की लोकप्रियता निरंतर बनी रहे और वे समाज के सभी वर्गों को एक माला में पिरोकर साथ लेकर चलें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत जायसवाल, दुर्गा यादव, मनोज चौरसिया, संदीप पटेल, प्रिस कुमार, प्रवीण कसेरा, अनिल यादव, शशिकांत यादव, हर्षित विश्वकर्मा, इम्तियाज मलिक सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related posts