Saharanpur NEWS भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन

 

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक जय राम गौतम द्वारा उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के बुग्गावाला स्टेडियम में पांच जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। चार शादी हिंदू रीति रिवाज से व एक शादी मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुई। संचालन मुन्नीलाल शिंदे भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, प्रभारी हरियाणा व हिमाचल द्वारा किया गया। सहारनपुर से अरुण कुमार पुंडीर महानगर अध्यक्ष भारतीय शिक्षा चैरिटी बाल ट्रस्ट एवं डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी एमएलसी विधान परिषद भाजपा जिला प्रतिनिधि सहारनपुर व उनके साथ पहुंचे मोंटी, रोहित, दीपक दुबे, लकी कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related posts