Varanasi UP…व्यापारी वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए संगठन सक्रिय।

व्यापारी वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए संगठन सक्रिय।

वाराणसी देश की प्रगति में व्यापारी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी रहेगा, लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार व्यापारियों का शोषण किए जाने का आरोप संगठन ने लगाया। संगठन ने कहा कि सरकार की मंशा व्यापारी वर्ग को मजबूत करने की है, पर जमीनी स्तर पर उनकी मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।
इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ठेला-पटरी पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्यमियों तक के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संगठन सरकार के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, बुजुर्ग व्यापारियों के लिए पेंशन, महिलाओं व युवाओं के लिए फाइनेंस व्यवस्था तथा दिव्यांग व गरीबों की सहायता शामिल है।
इस अवसर पर बिजेंद्र कुमार सोनकर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), प्यारेलाल सोनकर (राष्ट्रीय संयोजक), डॉ. अखिलेश सिंह, आशीष ओझा, रामबचन यादव सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts