विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज सेवी कैलाश विश्वकर्मा को तेरहवीं पर दी श्रद्धांजलि।
वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा चंदौली जिला के मीडिया प्रभारी, दैनिक समाचार पत्र आज के पत्रकार सुभाष विश्वकर्मा के पिता समाजसेवी कैलाश नाथ विश्वकर्मा के तेरहवीं पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आज पड़ाव जलीलपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगतआत्मा की शांति और सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य अशोक शर्मा, सुरेशविश्वकर्मा, डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, सुनील वर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, रामकुमार,सुभाष विश्वकर्मा एवं परिजनों सहित अनेक गणमान्य़ एवं प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

