Varanasi UP…वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति पर आघात” – सनातन संस्था का वक्तव्य

वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति पर आघात” – सनातन संस्था का वक्तव्य

वाराणसी सनातन संस्था ने वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए इसे “पाश्चात्य सांस्कृतिक आक्रमण” करार दिया है। संस्था के अनुसार यह दिवस शारीरिक आकर्षण और उपभोगवादी प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है, जबकि भारतीय संस्कृति त्याग, संयम और आत्मिक प्रेम का संदेश देती है। वक्तव्य में युवाओं से पाश्चात्य प्रभाव से दूर रहकर धर्माचरण और साधना अपनाने का आह्वान किया गया है। साथ ही वैलेंटाइन डे के स्थान पर “मातृ-पितृ पूजन दिवस” जैसे भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

Related posts