पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न।
वाराणसी, 14 फरवरी 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल द्वारा शनिवार को श्रमिक संघ के आउटडोर कार्यालय प्रांगण, वाराणसी में वार्षिक अधिवेशन एवं स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत पेंशनर्स समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण, विशिष्ट अतिथि सहायक महासचिव मुन्नीलाल गुप्ता, मुख्य वक्ता भानु प्रकाश नारायण (सूचना एवं प्रसारण मंत्री, केंद्रीय संगठन), सत्य प्रकाश सिंह (सदस्य, केंद्रीय संगठन) तथा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ए.के. पाठक ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए एसोसिएशन के उद्देश्यों एवं शाखाओं की सक्रियता पर प्रकाश डाला। वार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी समिति के निर्णयानुसार नई प्रबंध समिति के चुनाव को अनुमोदित किया गया। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पुनः निर्विरोध मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके साथ कैलाश नाथ शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजीव श्रीवास्तव व खुर्शीद अहमद (उपाध्यक्ष), ए.के. पाठक (मंडल मंत्री), सुरेश कुमार (कोषाध्यक्ष), अनूप कुमार मुखर्जी (कार्यालय मंत्री), महफूज खान (संगठन मंत्री), अजहर सगीर खान (सूचना एवं प्रसारण मंत्री) तथा फिरोज अहमद, फैयाज अनवर, कलाम अली खान व मुकेश कुमार बाली (सांस्कृतिक मंत्री) चुने गए।
मुख्य अतिथि ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संगठन के सर्वांगीण विकास, सेवा भावना तथा आपसी सौहार्द एवं एकता बनाए रखने पर बल दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाम अली खान, फैयाज अहमद, मुकेश कुमार बाली और फिरोज अनवर ने गीत एवं ग़ज़ल प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अतिथि कलाकार कुमार सौरभ और ऋषभ श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन राजीव श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ दिया गया।

