Varanasi UP…वाराणसी में टेट अनिवार्यता के खिलाफ संघर्ष का ऐलान, 22 फरवरी को ट्विटर अभियान।

वाराणसी में टेट अनिवार्यता के खिलाफ संघर्ष का ऐलान, 22 फरवरी को ट्विटर अभियान।

वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र केशरीपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ की कार्यसमिति व संघर्ष समिति की बैठक सनत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में टेट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों से सोशल मीडिया विशेषकर ट्विटर /X पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे से ट्विटर अभियान (#NoTetBeforeRteAct) चलाया जाएगा।
23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें न माने जाने पर मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने की चेतावनी दी गई।
बैठक में संघ के अनेक पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन राजेश सिंह ने किया।

Related posts