Varanasi UP…अंतर विश्वविद्यालय कार्यशाला में उच्च शिक्षा में पेडागॉजी पर चर्चा।

अंतर विश्वविद्यालय कार्यशाला में उच्च शिक्षा में पेडागॉजी पर चर्चा।

वाराणसी: आज अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में “ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन: साइंसेज़, मैथमेटिक्स, सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज़ एंड मैनेजमेंट” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. अनु सिंह लाथर, कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने शिक्षण पद्धतियों में समावेशिता, नैतिक मूल्यों और बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अध्यक्ष प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की दिशा में इस तरह के प्रयासों की सराहना की।
कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में पेडागॉजिकल इनोवेशन, इंटरडिसिप्लिनरी पेडागॉजी और प्रबंधन शिक्षा में नवाचार पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही ‘लाइफ साइंसेज़ पेडागॉजी’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में 10 राज्यों के 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related posts