Varanasi UP…सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी को सजेगा जेएसके क्रिकेट का महाकुंभ

सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी को सजेगा जेएसके क्रिकेट का महाकुंभ

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित जेएसके प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 का आयोजन आगामी रविवार, 22 फरवरी को सुबह 8:00 बजे सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश लोड, आकांक्षा मिश्रा, अमित सोनी और पूजा सोनी ने महमूरगंज स्थित वीवान डाइमेन्ड ज्वेलर्स के शोरूम में आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से दी।
संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 15 पुरुष एवं 15 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी खिलाड़ी जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 1 टाइटल स्पॉन्सर, 7 को-स्पॉन्सर्स एवं पार्टनर्स तथा टीम ओनर्स के सहयोग से किया जा रहा है। सभी मैचों में आधिकारिक अंपायर एवं स्कोरर नियुक्त रहेंगे।
पुरुष वर्ग के मैच 8 ओवर तथा महिला वर्ग के मैच 6 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने वाराणसी के विशिष्ट जनों, खेल प्रेमियों एवं समस्त काशीवासियों से इस खेल महोत्सव में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
प्रेसवार्ता के दौरान विनय गिरी, अमित सिकदर, रिंकी जैन, पलक अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला एवं प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts