गंगा तट पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया सजग।
नमामि गंगे ने जल पुलिस के साथ घाटों पर जगाई स्वच्छता और सुरक्षा की अलख।
रविवार को नमामि गंगे ने पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग वोट से यात्रियों को स्वच्छता और जागरूक सुरक्षा के प्रति सजग किया । जागरूकता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नाविकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा व स्वच्छता के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। नाविकों को सजग किया कि नाव पर सवार पर्यटकों को लाइफ जैकेट अवश्य पहनाएं, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं , नाव की स्पीड को नियंत्रित रखें बहुत तेज न चलाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो । घाटों पर उपस्थित नागरिकों को तीर्थ स्थल की स्वच्छता और आध्यात्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई। यात्रियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि तीर्थ यात्रियों से निवेदन है कि स्वच्छता के सहयोगी बने । लाइफ जैकेट पहनें और नावों की क्षमता से अधिक सवारी न करें । तीर्थ स्थल की आध्यात्मिक मर्यादा को बनाएं रखें । आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला व जल पुलिस के कर्मचारी शेखर कुमार उपस्थित रहे।

