Varanasi UP…स्वामी श्रद्धानन्द जयंती पर संगोष्ठी व आर्य वीर दल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

स्वामी श्रद्धानन्द जयंती पर संगोष्ठी व आर्य वीर दल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

वाराणसी। आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा स्वामी श्रद्धानन्द की 170वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं कार्यकारिणी चयन कार्यशाला का आयोजन आर्य समाज भोजूवीर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक यज्ञ से हुआ।
मुख्य अतिथि आचार्य नन्दकिशोर आर्य ने युवाओं में वैदिक संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के प्रसार पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती नशा प्रवृत्ति और नैतिक पतन को रोकने में आर्य वीर दल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश की 6 कमिश्नरियों व 22 जनपदों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चयन कर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। दो सत्रों में संगठन की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भावी योजनाओं पर चर्चा हुई।
घोषणा की गई कि 22 से 30 मई 2026 तक बलिया में प्रांतीय आर्य वीर प्रशिक्षण शिविर तथा 7 से 14 जून 2026 तक आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 100 नई शाखाओं के गठन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts