Varanasi UP…दालमंडी प्रकरण मे बंद सपा नेता ईमरान अहमद रिहा।

दालमंडी प्रकरण मे बंद सपा नेता ईमरान अहमद रिहा।

वाराणसी 23 फरवरी दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण मे बंद सपा नेता ईमरान अहमद सोमवार को तीन माह बाद रात्रि आठ बजे जिला कारागार से रिहा किया गया । दालमंडी प्रकरण मे सपा नेता ईमरान अहमद ने ध्वस्तीकरण कार्य मे प्रशासन का विरोध जताया था । जिसमे कई मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया गया तब से वह जेल मे बंद था । सोमवार को रात्री जिला कारागार से रिहा होने पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” एवं दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित एवं पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी समेत बड़ी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महेंद्र सिंह “विक्रम”, शादाब अशरफ,अदनान खान,आरिफ अहमद,शादिक रहमत,जावेद खान,तोहित खान,आदि लोग उपस्थित थे ।

Related posts