Varanasi UP…दिल्ली में संस्कृतभारती की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में काशी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

दिल्ली में संस्कृतभारती की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में काशी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

नई दिल्ली। दिल्ली में संस्कृतभारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में काशी स्थित कार्ष्णिविद्याभवन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में नवरत्न ने व्याकरण विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम् ने द्वितीय स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रकार करणदास जी ने न्याय विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर काशी का परचम लहराया। अमरकोश प्रतियोगिता में नैतिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय (गुरु) ने सभी विजयी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही परम पूज्य स्वामी ब्रजेशानन्द महाराज ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्थान के व्यवस्थापक ईश्वर जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम और गुरुओं के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उक्त जानकारी आचार्य डॉ. जितेन्द्र तिवारी द्वारा प्रदान की गई।

Related posts