Varanasi UP…आशापुर में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य आयोजन।

आशापुर में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य आयोजन।

यूएसकेएआई कराटे एकेडमी का हुआ उद्घाटन।

वाराणसी। मां दुर्गा पूजा समिति आशापुर के तत्वावधान में आशापुर, सारनाथ स्थित आशापुर पेट्रोल पंप के सामने भव्य सिंगर कार्यक्रम एवं माता जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर यूनियन सोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया (यूएसकेएआई) से संबद्ध यूएसकेएआई कराटे एकेडमी का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। एकेडमी का शुभारंभ शरद पांडे (अध्यक्ष), घनश्याम पांडेय (वरिष्ठ कार्यकर्ता), सुनील पांडे (समाजसेवक), छेदी पांडे (मंदिर संस्थापक), विशेष पांडे, बाबू भाई (अध्यक्ष, यूएसकेएआई), विकास सोनकर (फाउंडर एवं प्रेसिडेंट, यूएसकेएआई टुडे न्यूज़, डायरेक्ट सर्व सिद्धि सेवा संस्थान, जनरल सेक्रेटरी) एवं अविनाश कुमार (वाइस प्रेसिडेंट) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
एकेडमी में कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, एमएमए एवं किक बॉक्सिंग जैसे मार्शल आर्ट्स की विधाएं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई जाएंगी। विशेष पांडे कोच के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान यूएसकेएआई के सदस्य विशाल सोनकर, मोनिका के गौतम, शुभम कुमार गुप्ता, सी.एल. यादव, तरुण मिश्रा, विशाल पटेल, आदित्य पटेल, प्रथमेश मिश्रा, विकास पांडे पिंटू पाल विनोद पाल अमन पांडे पवन आयुष गरिमा अपर्णा साहस आरुषि गौरव
बेचू पांडे उर्फ सत्येंद्र महाराज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में माता जी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

Related posts