श्री राज श्री मिष्ठान नाश्ता एवं भोजनालय का भव्य शुभारंभ।
वाराणसी। परेड कोठी स्थित एस-21/119-बी, तिलक राज कपूर भवन, सुभाष नगर कैंट, वाराणसी में श्री राज श्री मिष्ठान नाश्ता एवं भोजनालय का भव्य शुभारंभ राष्ट्रपति पदक विजेता तिलक राज कपूर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता जीतू यादव ने बताया कि यहां शुद्ध देशी घी से निर्मित मिष्ठानों की नई एवं आधुनिक शैली के साथ बनारस की मशहूर कचौड़ी-जलेबी उपलब्ध है। प्रतिष्ठान का समय प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां शुद्धता, उत्कृष्ट स्वाद एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। ग्राहकों के लिए शुद्ध देशी घी से बने स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू, काजू बर्फी, केसर बर्फी, लखनऊ के कारीगरों द्वारा निर्मित विशेष व्यंजन, आजमगढ़ की प्रसिद्ध कचौड़ी-सब्जी, गरमा-गरम जलेबी एवं दही सहित अनेक लजीज नाश्ते उपलब्ध हैं।
प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं पारंपरिक स्वाद का विशेष अनुभव प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से रामबाबू लालू यादव, आकाश गुप्ता एवं तमाम क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे।
आइए और शुद्धता एवं परंपरागत स्वाद का आनंद उठाइए।

