धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भुता। कस्बा भुता स्थित बाजार होली के रंगों से सज गया है यहां दुकानों को अच्छी तरह से सजाया गया है और होली के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी जोरों पर है व्यापारियों ने बताया कि इस बार गुलाल और विभिन्न प्रकार के रंगों की मांग अधिक है लोग होली की आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ बच्चों के लिए मुखौटे और पिचकारियां भी खरीद रहे हैं वस्त्र विक्रेताओं के अनुसार पिछले दो दिनों से कपड़ों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है।

ग्राहकों की ओर से अच्छी गुणवत्ता वाले वस्त्रों की मांग देखी जा रही है मिठाइयों की दुकान पर भी खूब भीड़ है बालाजी मिष्ठान भंडार के मलिक ने बताया कि मिठाई उनकी दुकान पर मिठाइयों की बिक्री अच्छी हुई है ग्राहकों ने विशेष रूप से गुजिया बर्फी और सेम पापड़ी की अधिक मांग की है राजेश कुमार ने बताया कि इस बार रंगों में काफी विविधता आई है ।

बाजार में कई नए और आकर्षक रंग उपलब्ध है जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं विश्वास सिलेंडर कलर और अन्य प्रकार के रंग भी बिक्री के लिए मौजूद है। वहीं सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पूरी तरीके से सभी क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं
जिससे किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था में कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

