Bareli Uttar Pradesh: नहर पर पुलिया नहीं ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत: जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन समाधान की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भुता। बरेली जिले के भुता विकासखंड की नगीरामपुर ग्राम पंचायत के नगीरामपुर रजपुरी नवादा गांव के ग्रामीण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं इन गांव का संपर्क मार्ग कटा हुआ है और पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है संपर्क मार्ग काटने और पुलिया ना होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है नहर में ज्यादा पानी के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौखिक रूप से अवगत कराया है हालांकि अभी तक संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने और पुलिया बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है वर्तमान ग्राम प्रधान अहमद रज़ा ने बताया कि उन्होंने पुलिया निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया है।

उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिले हैं कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण और रास्ते का दृष्टि कारण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके।

Related posts