Bareli Uttar Pradesh: गंगापुर डभौरा मार्ग पर झूलते बिजली के तार विभागीय अनदेखी से राहगीरों को हादसे का डर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भुता। गंगापुर डभौरा मार्ग पर बिजली के तार खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह समस्या अब तक अनसुलझी है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और यहां से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं झूलते हुए ये तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं ।

जिससे जान माल का नुकसान होने की आशंका है स्थानीय ग्रामीण और रहागीरों ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है हालांकि उनकी शिकायतों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

अधिकारियों की इस उदासीनता के कारण ग्रामीणों और राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है वे जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

Related posts